कुंडेश्वरी पुलिस चौकी ने अवैध शराब का निर्माण कर रहे एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

कुंडेश्वरी पुलिस चौकी ने अवैध शराब का निर्माण कर रहे एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अवैध शराब का निर्माण और बिक्री करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान पर कार्यवाही करते हुए चौकी कुंडेश्वरी पुलिस द्वारा चौकी क्षेत्रांतर्गत ग्राम जगतपुर जंगल क्षेत्र में अवैध शराब का निर्माण कर रहे प्रेम सिंह पुत्र लखविंदर सिंह निवासी महुआडाली थाना बाजपुर को एक रबड़ की ट्यूब के अंदर 60 लीटर अवैध कच्ची शराब और कच्ची शराब कसीदगी उपकरण दो लोहे के ड्रम, दो मिट्टी की हांडी, दो प्लास्टिक पाइप, चार एलुमिनियम पाइप, एक प्लास्टिक का डिब्बा, एक कनस्तर सहित गिरफ्तार उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60(2) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। मौके पर लगभग तीन हजार लीटर लाहन नष्ट किया गया। गिरफ्तारी और बरामदगी पुलिस टीम में चौकी प्रभारी विनोद जोशी, हेड कांस्टेबल किशोर कुमार, कांस्टेबल दीवान गिरी, कांस्टेबल मुकेश कुमार, कांस्टेबल कुलदीप, कांस्टेबल हरि सिंह व कॉन्स्टेबल किशोर फर्त्याल शामिल थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement