श्रीराम इंस्टीटयूट के पूर्व उपाध्यक्ष को उनकी 72वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

श्रीराम इंस्टीटयूट के पूर्व उपाध्यक्ष को उनकी 72वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

काशीपुर श्रीराम संस्थान में पूर्व उपाध्यक्ष, श्री बृजेश कुमार जी को उनकी 72वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान के अध्यक्ष एंव प्रबंधक श्री रवीन्द्र कुमार जी ने किया। इस अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया साथ ही उनके जीवन पर चर्चा करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। अध्यक्ष ने कहा कि श्री बृजेश कुमार जीे जुझारू व्यक्तित्व के धनी, निर्भीक व ओजस्वी वक्ता थे, जिन्होने उस दौर में कहा था कि निडर, बेवाक, साफ दिलवाले, साहसी और आकांक्षी युवा ही वह नींव है जिस पर राष्ट्र के भविष्य का निर्माण सम्भव है। साथ ही उनके जीवन पर चर्चा करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि श्री बृजेश कुमार जीे के साथ के बिना मेरा श्रीराम इंस्टीटयूट को स्थापित करने का स्वप्न कदापि सम्भव नहीे था।संस्थान के निदेशक ने कहा कि श्री बृजेश कुमार जी समाजसेवी प्रकृति के व्यक्ति थे। उन्होने इसका एक उदहारण देते हुए कहा कि वे युवाअवस्था में एक रेसलर थे उन्होने युवाओं को प्रेरित करने हेतु अपने रेसलिग उपकरण द्रोणासागर जिम को भेंट किए थे। संस्थान के निदेशक डा0 योगराज सिंह एवं प्राचार्य डा0 एस0एस0 कुशवाहा ने श्री राम संस्थान परिवार के साथ पूर्व अध्यक्ष जी के चित्र पर पर पुष्प सुमन अर्पित कर नमन किया। इस दौरान वक्ताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। उनके जीवन चरित्र से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष डाॅ0सुनीता शर्मा द्वारा किया गया एवं पूर्व उपाध्यक्ष जी की मधुर स्मृतियों को याद किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement