Homeउत्तराखंडकांग्रेस द्वारा पूर्ण नियोजित कार्यक्रम मुख्यमंत्री आवास घेराव में महिला कांग्रेस महानगर...

कांग्रेस द्वारा पूर्ण नियोजित कार्यक्रम मुख्यमंत्री आवास घेराव में महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पूजा सिंह करेंगी प्रतिभाग

Spread the love

कांग्रेस द्वारा पूर्ण नियोजित कार्यक्रम मुख्यमंत्री आवास घेराव में महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पूजा सिंह करेंगी प्रतिभाग

काशीपुर। उत्तराखंड महिला कांग्रेस द्वारा वृहस्पतिवार को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। इस कार्यक्रम में महिला कांग्रेस काशीपुर महानगर अध्यक्ष पूजा सिंह भी प्रतिभाग करेंगी। देहरादून रवानगी से पूर्व उन्होंने प्रेस को बताया कि मुख्य माँगे, जैसे -अंकिता भंडारी केस में वीवीआईपी के नाम का खुलासा, उत्तराखंड में बढ़ती बेरोजगारी पर काबू करना, लगातार फैल रही डेंगू महामारी को रोके जाने, अग्निवीर योजना वापस लेने, मणिपुर हिंसा पर भाजपा सरकार चुप्पी तोड़े, लगातार बढ़ रही महंगाई से आमजन को राहत दिलाते जाने आदि को लेकर
वृहस्पतिवार सुबह साढ़े दस बजे
राजीव भवन, देहरादून से बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करेंगी और वहां पहुंच कर मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। महिला कांग्रेस काशीपुर महानगर अध्यक्ष पूजा सिंह ने केन्द्र व प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार दिया है।


Spread the love
Must Read
Related News
error: Content is protected !!