अग्नि पीड़ित को 5000 का आर्थिक सहायता चेक दिया

बाजपुर। बीते दिन विधानसभा बाजपुर के ग्राम इकघरा टांडा अमीनचंद में आग लगने से हुए नुकसान को लेकर आज नेक्शु लाल को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5000 का चेक वितरण किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान महेश राठोर, राजस्व उपनिरीक्षक नवल किशोर, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अमित चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य रोहित, भाजपा नेता गणेश यादव, राहुल कदम आदि थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement