पुरानी रंजिश के चलते रम्पुरा में दो पक्षों में फायरिंग, छर्रे लगने से घायल लोगों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती

रुद्रपुर। शहर स्थित रम्पुरा में दो पक्षों में फायरिंग का मामला सामने आया है। जहां फायरिंग में करीब 5 लोगों के छर्रे लगे हैं। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। बताया जा रहा है दोनों पक्षों में सुबह कोई विवाद हुआ था, जिसके बाद देर शाम एक पक्ष ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में करीब 5 लोगों के छर्रे लगने से घायल होने की सूचना है, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement