1 जून को होगी वन दरोगा परीक्षा, पांच से मिलेंगे प्रवेश पत्र; पेपरलीक के बाद रद्द हुए थे एग्‍जाम

वसुन्धरा दीप डेस्क, देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की वन दारोगा भर्ती परीक्षा 11 जून को होगी। प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर पांच जून को अपलोड कर दिए जाएंगे। इसके बाद अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा के दिन अपने साथ प्रवेश पत्र, काला बाल पेन व फोटोयुक्त आइडी लाना अनिवार्य है।

विदित रहे कि वन दारोगा के 316 पदों के लिए लिखित परीक्षा गत वर्ष नकल व पेपरलीक की शिकायत मिलने के बाद रद कर दी गई थी। परीक्षा में 7002 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अब दोबारा यह परीक्षा 11 जून को होने जा रही है। इसमें केवल वही अभ्यर्थी शामिल होंगे, जो जिन्होंने पूर्व में आयोजित परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा की तैयारी के लिए आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्ताेलिया ने गुरुवार को आयोग के कार्यालय में बैठक की, जिसमें आयोग के सचिव, सदस्यों के साथ पुलिस उप महानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उप सचिव गृह विभाग, मुख्य कोषाधिकारी तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में परीक्षा केंद्रों और उसके आसपास के होटलों, बस एवं रेलवे स्टेशनों में निगरानी व तलाशी के लिए पुरुष एवं महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती करने का निर्णय लिया गया।

साथ ही गोपनीय समग्री की सुरक्षा व्यवस्था बायोमैट्रिक उपस्थिति तथा जैमर की क्रियाविधि पर विमर्श किया गया। इससे पहले आयोग के अध्यक्ष ने उत्तरकाशी और हरिद्वार में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। आयोग की आगामी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए अध्यक्ष शुक्रवार को ऊधमसिंह नगर, चार जून को चम्पावत, पांच जून को पिथौरागढ़ तथा छह जून को बागेश्वर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसी क्रम में छह जून को आयोग के सदस्य प्रकाश थपलियाल भी जनपद पौड़ी के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement