श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पिथौरागढ़ इकाई का गठन प्रदीप अध्यक्ष विप्लव महासचिव पिथौरागढ़, 

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पिथौरागढ़ इकाई का गठन
प्रदीप अध्यक्ष विप्लव महासचिव

पिथौरागढ़,

उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के प्रदेश महासचिव प्रयाग पांडे के निर्देशन में सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का गठन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में विभिन्न मीडिया क्षेत्रों से जुड़े सक्रिय व अनुभवी पत्रकारों को जिम्मेदारियाँ सौंपते हुए संगठन को और अधिक सशक्त व संगठित बनाने का संकल्प लिया गया।
गठित समिति में प्रदीप सेक्रियाल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।
उपाध्यक्ष का दायित्व डॉ. नीरज चंद्र जोशी को दिया गया है।
सचिव पद की जिम्मेदारी विप्लव भट्ट को सौंपी गई है, जबकि संयुक्त सचिव के रूप में कपिल भट्ट का चयन किया गया है।
कोषाध्यक्ष पद पर डाक्टर दुर्गा प्रसाद का चयन हुआ है।
वरिष्ठ पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश कलौनी यूनियन की जिला इकाई का संरक्षक बनाया गया है।
कला क्षेत्र से जुड़े कैलाश कुमार एवं लोक संस्कृति क्षेत्र से धीरज कुमार को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
इसके अतिरिक्त सामाजिक कार्यों और साहित्यिक गतिविधियों में विशेष योगदान देने वाले लेखक एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. किशोर कुमार पंत, वरिष्ठ पत्रकार गर्ब्यांल और संजय पंत को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।
नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शीघ्र आयोजित करने और तहसील स्तर पर इकाई के गठन का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम का संचालन जगदीश कलौनी ने किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement