पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का रुद्रपुर आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

खबरे शेयर करे -

राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद पहली बार रुद्रपुर पहुंचे कोश्यारी, कार्यकर्ताओं का उत्साह देख चेहरे पर दिखी मुस्कान

रुद्रपुर। पूर्व राज्यपाल व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी आज रुद्रपुर पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया। श्री कोश्यारी सड़क मार्ग से दिल्ली से रुद्रपुर पहुंचे। जहां सर्वप्रथम वह बिलासपुर रोड आर्क होटल के पास पहुंचे। राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद श्री कोश्यारी पहली बार रुद्रपुर पहुंचे हैं। रुद्रपुर पहुंचने पर भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, भाजपा कोषाध्यक्ष विनय बत्रा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा, सुरेश कोली समेत कई कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। तत्पश्चात भगत दा गिल रिसोर्ट के लिए रवाना हुए। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कार्यक्रम में जिलेभर के कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह कोश्यारी का स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि उत्तराखण्ड में समाज की बुराईयों को दूर करना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा। प्रदेश में पलायन, रोजगार, पर्यटन की स्थिति पर कार्य किया जायेगा। कहा कि राजनीति, समाजनीति, समाजसुधार की दिशा में कार्य किया जायेगा। उत्तराखण्ड के पुत्र को महाराष्ट्र में राज्यपाल पद पर कार्य करने का मौका मिला, यह सौभाग्य है। बताया कि महाराष्ट्र में कार्यकाल के दौरान उन्होंने उत्तराखण्ड का नाम भी महाराष्ट्र के लोगों तक पहुंचाया। उन्होंने उत्तराखण्ड को भ्रष्टाचार मुक्त व सशक्त प्रदेश बनाने की बात कही।


खबरे शेयर करे -

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *