रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के रुद्रपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को तलवार भेंट कर व पगड़ी पहनाकर उनका आभार जताया। श्री शर्मा ने कहा कि भगत दा हमारे राजनीतिक गुरु हैं। छात्र राजनीति के समय से भगत दा से बहुत कुछ सीखा है। महाराष्ट्र राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद भगत सिंह कोश्यारी पहली बार रुद्रपुर आये हैं, जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में काफी जोश भरा हुआ है। श्री कोश्यारी अब उत्तराखण्ड में रहकर उत्तराखण्ड को और बेहतर बनाने को लेकर कार्य करेंगे, ऐसा हमार विश्वास है।
प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने किया पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का स्वागत, तलवार व पगड़ी पहनाकर जताया आभार




