पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने ब्लॉक कार्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण

*पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने ब्लॉक कार्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण*

 

काशीपुर। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जाएगा। उद्देश्य है कि उत्तराखंड में कभी भी ऑक्सीजन की कमी न हो, और ऐसा वृक्षारोपण से ही संभव है। ब्लॉक कार्यालय परिसर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में शिरकत करने आये प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं गदरपुर विधायक अरविंद पांडे ने यहां रामनगर रोड स्थित होटल आनंद कैसल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड के लोकपर्व की परम्परा को स्वस्थ रखने तथा कोविड काल में आई ऑक्सीजन की कमी को दृष्टिगत रखते हुए बूथ लेबल पर वृक्षारोपण करने का निर्णय लिया है। श्री पांडे ने बताया कि पार्टी के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 23 जून को बलिदान दिवस और 06 जुलाई को जयंती है। 16 जुलाई को लोकपर्व हरेला है। इन तीनों को जोड़कर बूथ लेबल से प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ताओं से वृहद स्तर पर वृक्षारोपण करने का आहवान किया गया है। उन्होंने बताया कि एक बूथ में 20 से ज्यादा पौधे लगाए जाने का संकल्प लिया गया है, ताकि प्रकृति का भली प्रकार संरक्षण व संवर्द्धन हो सके और कोरोना जैसी त्रासदी में ऑक्सीजन की कमी न आये। वार्ता के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह चंडोक व मनोज मनराल थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement