ग्राम सभा फुलसुंगा की नंद विहार कॉलोनी में दिनेश यादव जी के निवास पर मां भगवती के जागरण में पहुंचकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने माता टेका एवं माता का जागरण में भजन गायकों ने पूरी रात भजनों से मां भगवती का गुणगान कर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया

ग्राम सभा फुलसुंगा की नंद विहार कॉलोनी में दिनेश यादव जी के निवास पर मां भगवती के जागरण में पहुंचकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने माता टेका एवं माता का जागरण में भजन गायकों ने पूरी रात भजनों से मां भगवती का गुणगान कर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। जागरण के शुभारम्भ अवसर पर पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से मन में नई उर्जा का संचार होता है। धार्मिक आयोजन आपसी सदभाव बढ़ाने के साथ ही युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जुड़ने का अवसर भी प्रदान करते हैं। श्री ठुकराल ने कहा आप पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव में आकर युवा पीढ़ी भारतीय संस्कृति से दूर होती जा रही है। अपनी संस्कृति को बचाने के लिए आज युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में धार्मिक आयोजना से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन धर्म की राह पर चलने की प्रेरणा देते हैं। साथ ही ऐसे आयोजनों से आसुरी शक्तियों का भी नाश होता है। इस अवसर पर आयोजकों कमेटी ने पूर्व विधायक ठुकराल व समाजसेवी संजय ठुकराल को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पूर्व विधायक ठुकराल ने धार्मिक आयोजनों में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर समाजसेवी गगन ग्रोवर बंटी कोली व यादव परिवार आदि भक्त जन मौजूद थे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement