पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने शिवरात्रि के उपलक्ष्य में संजय नगर खेड़ा के खुदीराम बोस नगर कॉलोनी के शिव मंदिर में पहुंचकर जलाभिषेक किया

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने शिवरात्रि के उपलक्ष्य में संजय नगर खेड़ा के खुदीराम बोस नगर कॉलोनी के शिव मंदिर में पहुंचकर जलाभिषेक किया

रूद्रपुर।पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने शिवरात्रि के उपलक्ष्य में संजय नगर खेड़ा के खुदीराम बोस नगर कॉलोनी के शिव मंदिर में पहुंचकर जलाभिषेक किया और विधिवत पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही विधायक ठुकराल ने सुभाष कालोनी, संजय नगर, आदि मंदिरों में भी पहुंचकर पूजा अर्चना की और वहां पर हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटे शिवभक्त काविंरयों का स्वागत किया। पूर्व विधायक ठुकराल ने कांवरियों को प्रसाद भी वितरित किया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि कांवर यात्रियों की सेवा मात्र एवं दर्शन से हर मनोकामना पूर्ण होती है एवं भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। पूर्व विधायक ठुकराल ने सभी क्षेत्रवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी एवं क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि का पर्व हिंदू संस्कृति में विशेष महत्व रखता है। शिव पार्वती के मिलन के इस पर्व को देश भर में पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। शिवरात्रि का पर्व हमें बुराईयों को त्यागकर अच्छाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement