



* *भाजपा ज्वाइन करने के बाद रुद्रपुर पहुंची पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा का गल्ला मण्डी से रोड शो के माध्यम से विधायक शिव अरोरा संग पहुंची भाजपा कार्यालय*
* *पार्टी कार्यालय पर हुआ स्वागत कार्यक्रम, 2027 मे भाजपा को तीसरी जिताने का लिया संकल्प*
रुद्रपुर।भाजपा जॉइन के बाद देहरादून से रुद्रपुर पहुंची पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा का विधायक शिव अरोरा के साथ गल्ला मंडी पहुँचने पर कार्यकर्त्ता द्वारा जोरदार स्वागत हुआ।
तो वही काफिले के रूप मे विधायक शिव अरोरा संग मीना शर्मा मुख्य बाजार होते हुऐ निकली जहाँ जगह जगह फूल मालाओ के साथ स्वागत हुआ
तो काफिला मेन बाजार से डीडी चौक होते हुऐ खेड़ा रोड से भाजपा जिला कार्यालय पहुंचा वहाँ महिला मोर्चा द्वारा तिलक लगाकर स्वागत अभिन्दन किया गया।
इस दौरान मीना शर्मा बोली भाजपा परिवार मे जिस प्रकार स्नेह प्यार उनको दिया जा रहा है वह अपना एक एक क्षण भाजपा को मजबूत करने व सरकार की योजनाओं को हर वर्ग तक प्रचार करने का कार्य करेगी।
उन्होंने कहाँ नारी सम्मान की लड़ाई जारी रहेगी उनकी आवाज उन महिला विरोधी ताकतों व महिला का अपमान करने वाले लोगो के खिलाफ जारी रहेगी।
मीना शर्मा ने कहा भाजपा परिवार एक कार्यकर्त्ता के रुप मे पार्टी की सेवा करेगी और 2027 चुनाव मे फिर से भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड मे सरकार बनेगी रुद्रपुर मे भाजपा की प्रचंड विजय होंगी।
वही भाजपा कार्यालय पर एक सभा का आयोजन हुआ इसमें मीना शर्मा का जिला कार्यालय पर विधिवत स्वागत अभिनंदन हुआ जहाँ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
इस दौरान विधायक शिव अरोड़ा ने कहा भाजपा ज्वाइन करने के बाद मीना शर्मा का आज रुद्रपुर भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत कार्यक्रम रखा गया निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी सभी को साथ लेकर सभी का सम्मान मातृशक्ति को सदैव अभिनंदन करते हुए अपनी रीती नीतियों को अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक ले जाने का कार्य करती है और भाजपा यह एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सदैव महिला सम्मान की बात करती आई है जिसने देश के राष्ट्रपति पद पर एक आदिवासी महिला को बैठने का कार्य किया यह एक अपने आप में उदाहरण है कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओ का सम्मान करती है। वही दूसरी ओर रुद्रपुर मे कांग्रेस पार्टी जो अपनी नेत्री का संरक्षण नहीं कर पाती और ऐसे बदजुवान लोगों को पार्टी में शामिल कर कराने कार्य करती है जो महिलाओ के प्रति केसी अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते है जो किसी से छुपा नहीं।
विधायक बोले निश्चित रूप से मीना शर्मा के भाजपा मे आने पर पार्टी को लाभ मिलेगा उनका स्वाभाव और सदैव सक्रिय रहना रुद्रपुर मे अजेय भाजपा और मजबूती से आगे बढ़ेगी।
वही भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा भारतीय जनता पार्टी परिवार में पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में देहरादून मे शामिल हुई है उनका भाजपा परिवार मे स्वागत अभिनन्दन है निश्चित रूप से उनकी कार्यशाली का लाभ भाजपा परिवार को मिलेगा और पार्टी संगठन के कार्य हो मजबूती से आगे बढ़ने का कार्य करेंगी ऐसा हम उनसे विश्वास करते हैं।
इस दौरान अनिल शर्मा,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश बजाज, उपेंद्र चौधरी, गुन्नू चौधरी,जगदीश विश्वास, मुकेश पाल,धीरेश गुप्ता,हरीश जल्होत्रा, गुरदीप गाबा,प्रीत ग्रोवर, राधेश शर्मा, मनोज छाबड़ा, संदीप राव, अजीत सोलंकी, राजीव शुक्ला, राजेश तिवारी, मंदीप सिंह,जीतेन्द्र संधू, मनीष गोस्वामी, गजेंद्र प्रजापति अरुण दीक्षित, मोर सिंह, राजेश कामरा, सोनू अनेजा, अशोक विश्वास, रोबिन विश्वास, अखिल विश्वास, मुकेश कुमार, प्रीति धीर, गीता भरद्वाज, सुभाष यादव, एसपी यादव, भीमसेन गुप्ता, गुरबाज दुमरा, मनमोहन वाधवा,सचिन मुंजाल, कार्तिक घीक, महेंद्र आर्य, कमल राणा, संजीव शर्मा,

