Homeउत्तराखंडक्षेत्र की जर्जर सड़कें, बदहाल अवस्था में पार्क व सरकारी भवन अपनी...

क्षेत्र की जर्जर सड़कें, बदहाल अवस्था में पार्क व सरकारी भवन अपनी दुर्दशा की कहानी बयाँ कर रहे…शफीक अंसारी

Spread the love

 

काशीपुर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शफीक अहमद अंसारी ने कहा कि अंतिम कार्यकाल में काशीपुर नगर निगम निधि नगर के विकास के नाम पर मात्र महज फाईलों में धनराशि दर्शायी जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जर्जर सड़कें, बदहाल अवस्था में पार्क व सरकारी भवन अपनी दुर्दशा की कहानी दर्शा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा 2 प्रतिशत का दाखिल खारिज शुल्क जो नाजायज रूप से लिया जा रहा है उसे समाप्त नहीं किया गया है जो आम जनता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है , साथ ही डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली गाडियां घरों से नाजायज पैसा बसूल कर रही है। इस पर भी अंकुश लगना आवश्यक हो चला है। उन्होंने कहा कि निगम के 40 वार्डों में कुछ ऐसे वार्ड भी है जहां संविदा पर कर्मी काम कर रहे हैं और प्रत्येक घर से 50से 60 रूपया वसूल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सफाईकर्मी यह रकम जबरदस्ती वसूल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कूड़ा उठाने के ऐवज में पैसा न देने पर हठधर्मिता की जाती है। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन की खोखली नीतियों का खामियाजा क्षेत्र की जनता को भुगतना पड़ रहा है। कांग्रेसी नेता शफीक अहमद अंसारी ने निगम प्रशासन पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा कि आज नगर में चंद बारिश में मेन बाजार अन्य सड़कें जलमग्न हो जाती हैं उन पर विकास के नाम पर खोखली निगम लीपापोती करने पर लगा है परंतु नगर की आज मलिन बस्तियों से लेकर जलभराव की स्थिति गंभीर बनी हुई है एवं मार्ग उबड़-खाबड़ होने की बजह से आये दिन दुर्घटनाएं घटित हो रही है। जल भराव से व्यापारियों का काफी नुकसान होता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि समय रहते उपरोक्त समस्याओं का यदि समाधान नहीं किया जाता तो नगर की जनता के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा नगर निगम के खिलाफ सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे।


Spread the love
Must Read
Related News
error: Content is protected !!