उत्तराखंड मिनिस्टरियल संघ उधमसिंहनगर के गौरव रावत जिलाध्यक्ष,मोहित महामंत्री, प्रकाश कोषाध्यक्ष बने 

उत्तराखंड मिनिस्टरियल संघ उधमसिंहनगर के गौरव रावत जिलाध्यक्ष,मोहित महामंत्री, प्रकाश कोषाध्यक्ष बने

 

 

 

रुद्रपुर उत्तराखंड मिनिस्टरियल संघ शाखा उधम सिंह नगर का द्विवार्षिक निर्वाचन जिलाधिकारी कार्यालय उधम सिंह नगर मे संपन्न हुआ, जिसमे जनपद की तहसील, उपजिलाधिकारी कार्यालय एवं जिलाधिकारी कार्यालय मे तैनात मिनिस्टरियल कार्मिको के द्वारा प्रतिभाग किया गया, चुनाव अधिकारी, कीर्ति बोन्याल , बीना मेहता, देव प्रकाश चक्रवर्ती की निगरानी मे चुनाव कार्यक्रम सम्पादित किया गया जिसमे अध्यक्ष पद पर गौरव रावत द्वारा राहुल जोशी को 22 मतों से हराते हुए विजय प्राप्त की गयी महामंत्री पद पर मोहित चौहान द्वारा प्रकाश पालनी को 27 वोटो से हराकर विजय हासिल की गयी,

कोषाध्यक्ष पद पर प्रकाश गंगवार, उपाध्यक्ष पद पर आशुतोष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विकास कुमार, सयुक्त मंत्री माहिम पाण्डेय, संगठन मंत्री, राजेंद्र नेगी, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा मंत्री पर भावना शाही, संप्रेक्षक हेम पाण्डेय,संरक्षक प्रताप मेहरा निर्विरोध चुने गये

निर्वाचन के उपरांत कर्मचारियों की समस्याओ एवं उनके निदान तथा राजकीय कार्यों को सुगमता से किये जाने के सम्बंध मे चर्चा की गयी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement