ग्राम मलपुरी में स्व. सरदार गुरदीप सिंह जोहल की याद में आयोजित सातवें पंजाब स्टाइल कबड्डी कप में नशामुक्ति का संदेश दिया !

ग्राम मलपुरी में स्व. सरदार गुरदीप सिंह जोहल की याद में आयोजित सातवें पंजाब स्टाइल कबड्डी कप में नशामुक्ति का संदेश दिया !

सितारगंज। स्वर्गीय सरदार गुरदीप सिंह जोहल की पुण्यतिथि पर ग्राम मलपुरी में सातवाँ पंजाब स्टाइल कबड्डी कप बड़े उत्साह से आयोजित किया गया। दर्शन सिंह जोहल, गुरदेव सिंह जोहल परिवार व मित्रगणों के सहयोग से लगातार सात वर्षों से हो रहा यह आयोजन क्षेत्र में खेल को बढ़ावा देने के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता का एक महत्वपूर्ण मंच बन गया है।

कार्यक्रम में विशेष रूप से नशे से दूर रहने और युवाओं को खेल की ओर प्रेरित करने का संदेश दिया गया।
परिवार की ओर से गुरवीर सिंह जोहल, अध्यक्ष/संस्थापक — शहीद उधम सिंह रक्त सेवा ट्रस्ट, ने कहा—
“युवा पीढ़ी को नशे से बचाने का सबसे प्रभावी तरीका खेल है। हमारा उद्देश्य है कि गांव से लेकर शहर तक हर युवा खेल और अनुशासन से जुड़े।”

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जत्थेदार बाबा मोहन सिंह जी, जत्थेदार बाबा कुलदीप सिंह जी, जत्थेदार बाबा पाल सिंह जी, उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री श्री सुरेश भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, जिला पंचायत सदस्य भास्कर संभल, बिलासपुर से गुरकीरत सिंह औलख, ब्लॉक प्रमुख बाजपुर जोरावर सिंह भुल्लर, नगर पंचायत नानकमत्ता के अध्यक्ष प्रेम सिंह टूरना, कांग्रेस से नवतेज पॉल, किसान यूनियन से बलजिंदर सिंह मान, तथा बाजपुर के किसान नेता जगतार सिंह बाजवा उपस्थित रहे।
वहीं हरियाणा से पहुंचे कोच सुरेश ताऊ, हरदेव सिंह सिद्धू व जसमेल सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए। दलजीत सिंह मंगा सर ने पूरे टूर्नामेंट में रेफरी की जिम्मेदारी निभाई।

टूर्नामेंट में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब से कुल 10 टीमें पहुँचीं।
65 किलो वर्ग में चार टीमों तथा ओपन वर्ग में चार टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए।
साथ ही दो लड़कियों की टीमों के शो मैच ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
ओपन वर्ग का प्रथम इनाम 61000 और दूसरा इनाम 41000 रहा !
65 किलो वर्ग का प्रथम इनाम 31000 और दूसरा इनाम 21000 रहा और सभी बुलाई हुई टीमों को प्रतिभाग की इनामी राशि दी गई ! जोहल परिवार मित्रगणो ने पहुँचे हुए सभी दर्शकों का धन्यवाद आभार जताया
कड़े मुकाबलों के बाद ओपन वर्ग में हरियाणा की टीम विजेता बनी, जबकि 65 किलो वर्ग में नानकपुरी टांडा की टीम विजेता रही।
पूरे कार्यक्रम में खिलाड़ियों और दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement