-->

एससी गुड़िया आईएमटी के 6 विद्यार्थियों का तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम में रिटेल सेल्स ऑफिसर के पद पर चयन

खबरे शेयर करे -

एससी गुड़िया आईएमटी के 6 विद्यार्थियों का तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम में रिटेल सेल्स ऑफिसर के पद पर चयन

काशीपुर । बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के प्रांगण में विगत दिवस राम मोहन अलंकार केंद्र “तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम” काशीपुर के द्वारा संस्थान के 6 विद्यार्थियों का चयन रिटेल सेल्स ऑफिसर के पद पर किया गया है उक्त जानकारी देते हुए संस्थान की यूजी विभाग की प्राचार्या डॉ निमिषा अग्रवाल, ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट ऑफिसर आनंद सिंह एवं पंकज रावत ने संयुक्त रूप से बताया कि तनिष्क शोरूम के स्टोर मैनेजर सुशील कुमार शर्मा एवं सीनियर सेल्स आफिसर शिप्रा गोयल द्वारा दिनांक 8 फरवरी 2023 को संस्थान के प्रांगण में BBA एवं BCA 5th सेमेस्टर के विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया गया जिसमें 6 विद्यार्थी कोमल शर्मा, ज्योति गोस्वामी, अनंत चौहान, रिया जोशी, आकांक्षा काशीवाल एवं स्तुति शर्मा को रिटेल सेल्स ऑफिसर के पद पर चयनित किया गया है। विद्यार्थियों के चयन पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया, उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय, एकेडमिक काउंसिल के सदस्य डॉ नीरज आत्रेय, निदेशक डॉक्टर केवल कुमार, निदेशक प्रशासन पवन कुमार बक्शी , प्राचार्य लॉ डॉक्टर आरएन सिंह, प्राचार्या यू जी डॉक्टर निमिषा अग्रवाल सहित समस्त फैकल्टी एवं स्टाफ मेंबर्स ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


खबरे शेयर करे -

34 thoughts on “एससी गुड़िया आईएमटी के 6 विद्यार्थियों का तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम में रिटेल सेल्स ऑफिसर के पद पर चयन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *