- Join Our Whatsapp Group -
Home उत्तराखंड ग्राफिक एरा तीसरी बार देश के टॉप 100 यूनिवर्सिटी की सूची में,...

ग्राफिक एरा तीसरी बार देश के टॉप 100 यूनिवर्सिटी की सूची में, छात्र-छात्राओं ने नाच गाकर जश्न मनाया

देहरादून। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने फिर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। केंद्र सरकार की देश के टॉप सौ विश्वविद्यालयों की सूची में लगातार तीसरीबार ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी को शामिल किया गया है। उत्तराखंड में आई.आई.टी. रुड़की के अलावा ग्राफिक एरा ऐसा अकेला विश्वविद्यालय है जिसे तीसरी बार यह गौरव मिला है। केंद्र सरकारकी देश के शीर्ष विश्वविद्यालयों की आज जारी सूची देखते ही ग्राफिक एरा के शिक्षक और छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे। उत्साहित छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय में देर तक नाच गाकर अपनी खुशी जाहिर की।
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने इस सत्र में 50.17 लाख रुपये तक के पैकेज पर प्लेसमेंट और एक के बाद एक नई खोजों के जरिये राष्ट्रीय स्तर पर जो खास पहचान बनाई है, केंद्र सरकार की एनआईआरएफ रैंकिंगने आज फिर उस पर अपनी मुहर लगा दी। दुनिया को लगातार नई खोजों के रूप में शानदार और उपयोगी उपहार देने वाला यह विश्वविद्यालय एनआईआरएफ रैंकिंग-2022 में देश भर के सौ टॉप विश्वविद्यालयों की सूची में लगातार तीसरी बार स्थान बनाने में कामयाब रहा है। उत्तराखंड राज्य में यह गौरव केवल आईआईटी रुड़की और ग्राफिक एरा को ही मिला है।
केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने इस वर्ष की रैंकिंगमें ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटीको देश के टॉप सौ विश्वविद्यालयों में 74वें स्थान पर रखा है। इससे पहले वर्ष 2020 और 2021 में भी ग्राफिक एरा 100 टॉप यूनिवर्सिटीज की सूची में शामिल रहा है। इंजीनियरिंग की शिक्षा देने वाले देश के संस्थानों की सूची में ग्राफिक एरा को देश में 64वें स्थान पर रखा गया है और मैनेजमेंट की शिक्षा देने वाले संस्थानों की लिस्ट में देश भर में 65वेंस्थान पर रखा गया है।
एनआईआरएफ रैंकिंग में तीसरी बार ग्राफिक एरा की श्रेष्ठता पर केंद्र की मुहर लगने के बाद विश्वविद्यालय परिसर में जश्न मनाया जाने लगा। छात्र-छात्राओं ने ढोल की थाप पर नाच गाकर अपने विश्वविद्यालय की श्रेष्ठता पर सरकार की मुहर लगने पर उत्साह और खुशी नुमांया की। छात्र छात्राओं का कहना है कि इससे उनका सम्मान व महत्ता और बढ़ गई है। नाचने गाने के कई घंटे चले दौर के बीच परिसर में मिठाइयां बांटी गईं।
ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ कमल घनशाला का देर शाम देहरादून पहुंचने पर शिक्षकों ने इस सफलता के लिए फूलों से जोरदार स्वागत किया। चेयरमैन डॉ कमल घनशाला ने कहा कि यह सफलता ग्राफिक एरा की शिक्षा की उच्च गुणवत्ता, उद्योग जगत की जरूरतों के अनुरूप कोर्स तैयार करने, प्लेसमेंट में नए कीर्तिमान स्थापित करने, नई-नई खोजों, लैब्स में दुनिया की सबसे नई टेक्नोलॉजी अपनाने और देश विदेश में उच्च शिक्षित फैकल्टी का परिणाम है।इससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण हैं प्लेसमेंट और छात्र-छात्राओं का अपने स्टार्ट अप शुरू करना।
डॉ घनशाला ने कहा कि अभिभावक खून पसीने की कमाई खर्च करते हैं और बच्चों से सपने संजोते हैं, उनके सपने पूरे होना बहुत महत्वपूर्ण है। इस बार गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजॉन, एडोबी जैसी दुनिया की मशहूर कम्पनियों में ऊंचे पैकेज पर काफी प्लेसमेंट हुए हैं, अगले साल यह संख्या और बढ़ जाएगी क्योंकि गूगल और माइक्रोसॉफ्ट में काफी छात्र-छात्राएं ट्रेनिंग पर गए हुए हैं। उन्होंने इस कामयाबी के लिए शिक्षकों और छात्र-छात्राओं के साथ ही एलुमिनाई को बधाई दी। इस मौके पर ग्राफिक एरा के मैनेजमेंट बोर्ड की वरिष्ठ पदाधिकारी राखी घनशाला के साथ ही कुलपति डॉ संजय जसोला, डॉ एन एन नागराजा, डॉ जे कुमार, मेजर जनरल ओ पी सोनी समेत ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read

विधायक शिव अरोरा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के धरने को बताया झूठ की नोटंकी, बोले; कांग्रेस के जनप्रतिनिधि बने व्यापारियों के हटाये जाने की...

रुद्रपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के रुद्रपुर में व्यापारियों के समर्थन में किये गये धरने को रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने झूठ की...

रुद्रपुर की तस्वीर बदलने वाली कई विकास योजना जल्द नजर आएंगी धरातल पर, धामी सरकार में विकास को मिली रफ्तार : विधायक शिव अरोरा

रुद्रपुर। गैरसेंण विधानसभा बजट सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर रूद्रपुर क्षेत्र के विधायक शिव अरोरा ने सदन में मुद्दा उठाया। जिसमे खासा...

व्यापारियों के विस्थापन तक लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस : करन माहरा

कांगेस प्रदेश अध्यक्ष प्रभावित व्यापारियों से मिले, बीजेपी विधायक और मेयर को जिम्मेदार ठहराया रुद्रपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा राम मनोहर लोहिया मार्किट के...

अमृतपाल सिंह के घर पहुंची पंजाब पुलिस, शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले 154 लोग पुलिस हिरासत में; गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस

वसुंधरा दीप डेस्क, चंडीगढ़। 'वारिस पंजाब दे' का प्रमुख अमृतपाल लगातार पांचवें दिन पुलिस से बच कर फरार है। पुलिस लगातार अमृतपाल को पकड़ने...
Related News

विधिवत पूजा अर्चना व ध्वजारोहण के साथ हुआ काशीपुर में ऐतिहासिक चैती मेले का शुभारंभ

काशीपुर। मां भगवती बाल सुंदरी के मंदिर में बुधवार को ध्वजारोहण से काशीपुर के ऐतिहासिक चैती मेले का शुभारंभ किया गया। पूर्व सांसद केसी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!