बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य गुलाटी ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या को दी बधाई

देहरादून। प्रदेश में नई कैबिनेट का गठन होने के बाद से बधाई देने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में उत्तराखण्ड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य दीपक गुलाटी ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या को उत्तराखण्ड कैबिनेट का हिस्सा बने पर बधाई व शुभकामनाएं दी। इस दौरान दीपक गुलाटी ने केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या पूर्व में महिला सशक्तिकरण व बाल विकास मंत्री रहीं हैं, इस दौरान उन्होंने प्रदेशहित में कई बेहतर कार्य किये हैं और उनका पूरा कार्यकाल जनता को समर्पित व उत्तम रहा है। जिसको लेकर दीपक गुलाटी ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या को कैबिनेट का हिस्सा होने पर बधाई दी। वहीं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने भी आश्स्वत किया कि उनका अग्रिम कार्यकाल पूर्व के कार्यकाल की भांति अधिक बेहतर व अधिक विकास को समर्पित रहेगा।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement