ऊधमसिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक द्वारा हुआ हर घर तिरंगा रैली का आयोजन

रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक एवं सहकारिता विभाग ऊधमसिंह नगर के तत्वावधान में जिले भर में हर घर तिरंगा रैली का आयोजन प्रभात फेरी के साथ सम्पन्न हुआ। मुख्य कार्यक्रम बैंक के मुख्यालय रुद्रपुर मे हुआ, जहां बैंक के अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह रावत ने रैली का शुभारंभ किया। रैली में देश भक्ति से सम्बंधित नारे जोशोखरोश के साथ लगाये गये। अध्यक्ष श्री रावत ने सभी कर्मचारियों व आमजन से 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आवाहन किया। रैली को जिला सहायक निबंधक तुलसी बुधियाल, ऊधमसिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक के कार्यकारी सचिव महाप्रबंधक दिग्विजय सिंह, उप महाप्रबंधक राम यज्ञ तिवारी, कविता गोदियाल आदि ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक हरी सिंह यादव, संजय शर्मा, सुषमा, रेशम सिंह, प्रमोद कुमार मौर्य, सूरज सिंह मेहता, सुशील कुमार, हर्ष तिवारी, ममता भट्ट, भगवान शरण त्रिपाठी, अजय कुमार सिंह आदि के साथ साथ उधम सिंह नगर जिला सहकारी बैंक की निकटवर्ती शाखाओं एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा जिले की निकटवर्ती सहकारी समितियों के कर्मचारी उपस्थित रहे। रैली जनता के आकर्षण का केंद्र रही। जिले मे खटीमा विकास क्षेत्र मे बैंक प्रबंधक सौरभ आर्य, पुनीता अग्रवाल, शोभना गुप्ता, रोहित बजाज, महेंद्र सिंह, सितारगंज मे बैंक प्रबंधक शंकर सहाय, रमेंदर सिंह राणा, दिनेशपुर मे नीतू धामी, गूलरभोज में उमेश चंद्र, जफर्पर में विजय प्रताप, गदरपुर मे सुमन देव, बाजपुर मे रोहित गर्ग, संजय मिश्रा, काशीपुर मे कामेश सिंह, गजेन्द्र चमोली, जसपुर मे रोहित कुमार, आशीष अधिकारी, गढीनेगी मे अनिल अवस्थी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा रैली का सफल आयोजन प्रभात फेरी के रूप मे संपन्न हुआ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement