-->

जनपद में हरेला पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

खबरे शेयर करे -

जनपद प्रभारी एवम ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी, जिलाधिकारी उदयराज सिंह, सीडीओ विशाल मिश्रा ने सभी को हरेला पर्व की बधाई दी।

रूद्रपुर . जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी, जिलाधिकारी उदयराज सिंह, सीडीओ विशाल मिश्रा ने शिवालय मंदिर क्षेत्र में वृक्षारोपण किया और पूजा अर्चना कर देश–प्रदेश की खुशहाली, तरक्की, चहुंमुखी विकास एवम दैवीय आपदाओं के प्रकोप से से राज्य व देश बचाने की कामना की।
जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हरेला पर्व पर्यावरण के संरक्षण का प्रतीक है। उन्होने कहा कि हम सबको अधिक से अधिक संख्या में और पूरी निष्ठा से इस पर्व को मनाना चाहिए। उन्होने कहा कि यदि हम सब अब भी पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए सचेत नही हुए तो हमारी आने वाली पीढ़ी को इस जलवायु परिवर्तन से होने वाले दुष्प्रभाव झेलने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के दृष्टिगत हमें अपनी जीवन शैली, राहन-सहन, खान-पान आदि व्यापक चीजों जिससे जलवायु परिवर्तन हो रहा है, उन सभी में बदलाव की जरूरत है। उन्होने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण मानसून के समय वर्षा न होना एवं बिना मानसून के अत्यधिक वर्षा होने से हमारी फसल चक्र प्रभावित होगी, फसल चक्र प्रभावित होने से हम सबके सामने खाद्य संकट जैसी कई समस्याऐं खड़ी हो सकती है। उन्होने कहा कि हरेला पर्व पर्यावरण के संरक्षण, हरियाली, खुशहाली उन्नति का पर्व है। उन्होने कहा कि हम सबको प्रयास करना होगा कि यह पर्व के जो भाव है वह सिर्फ हम तक ही सीमित न हो अपितु अन्य राज्यों भी अपने साथियों तक पहुंचे और हरेला पर्व को पूर्ण मन से मानये। उन्होने कहा कि जो वृक्ष हमसब लगाते है उसे देखें कि अगले वर्ष वह कितना बढ़ा है, और उसकी पूरी देखभाल करें।
इस अवसर पर जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने कहा कि हम सबने जलवायु परिवर्तन के बारे में पढ़ा था किन्तु आज देख भी रहे है, जहां बारिश होनी चाहिए थी वहा बारिश नही हो रही है और जहा वर्षा की आवश्यकता नही है वहां अत्यधिक वर्षा हो रही है। उन्होने कहा कि जलवायु परिर्वतन के कारण विश्व ग्लोबल वार्मिंग का सामना कर रहा है और पर्यावरणीय असंतुलन से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि विश्व को जलवायु परिवर्तन के कारण कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य के प्रति अभी से सचेत होना होगा।
जिलाधिकारी उदयराज सिंह, सीडीओ विशाल मिश्रा ने संजय वन, कैम्प कार्यालय परिसर में भी वृक्षारोपण किया।


खबरे शेयर करे -

One thought on “जनपद में हरेला पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

  1. **mitolyn official**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *