चौहान सेल्फ डिफेंस एकेडमी, नानकमत्ता की हरमनदीप कौर ने पंजाब बटाला में लहराया देश का परचम!

चौहान सेल्फ डिफेंस एकेडमी, नानकमत्ता की हरमनदीप कौर ने पंजाब बटाला में लहराया देश का परचम!

बटाला (पंजाब)।
चौहान सेल्फ डिफेंस एकेडमी, श्री नानकमत्ता साहिब की प्रतिभाशाली खिलाड़ी हरमनदीप कौर ने इंटरनेशनल कराटे डो चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुमाइटे इवेंट में कांस्य पदक ( Bronze Medal) जीतकर विद्यालय, जनपद और उत्तराखंड राज्य का नाम गौरवान्वित किया।

हरमनदीप कौर ने अपने दमदार प्रदर्शन से यह साबित किया कि नानकमत्ता की धरती पर खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।
उनकी यह सफलता मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास का सुंदर परिणाम है।

खिलाड़ी की उपलब्धि:

हरमनदीप कौर – कांस्य पदक (कुमाइटे)

हरमनदीप कौर ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी लगन और संघर्ष भावना आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर
अकादमी प्रबंधक – मती चंद्रा देवी एवं श्री गोविंद सिंह चौहान,
प्रशिक्षक – श्री किशन सिंह चौहान
ने गर्व व्यक्त करते हुए खिलाड़ी को हार्दिक बधाई और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement