काशीपुर।कटोराताल पुलिस चौकी में स्वतंत्रता दिवस की जबर्दस्त धूम रही

कटोराताल पुलिस चौकी में स्वतंत्रता दिवस की जबर्दस्त धूम रही

काशीपुर। क्षेत्रभर के साथ ही काशीपुर की कटोराताल पुलिस चौकी में भी स्वतंत्रता दिवस की जबर्दस्त धूम रही। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जहां पुलिस चौकी को आकर्षक ढंग से सजाया गया, वहीं आज स्कूली बच्चों को चौकी में आमंत्रित कर स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए मिष्ठान वितरण किया गया। इस दौरान चौकी प्रभारी नवीन बुधानी ने कहा कि हमें आजादी का महत्व समझना होगा। आजादी समें यूं ही नहीं मिली, इसके लिए न जाने कितने लोगों ने कुर्बानियां दीं। श्री बुधानी ने भारतभूमि के अमर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों को नमन खरते हुए उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement