घर से बगैर बताए गई युवती हुई लापता पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन शुरू की

घर से बगैर बताए गई युवती हुई लापता पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन शुरू की

काशीपुर। घर से बगैर बताये गई युवती वापस नहीं आई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। ढकिया गुलाबो निवासी अर्जुन सिंह पुत्र स्व. हरि सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 19 वर्षीय बहन काजल सैनी बीती 2 जनवरी की शाम बगैर बताये घर से कहीं चली गई और वापस नहीं आई। तमाम संभावित जगह खोजने के बाद भी वह नहीं मिल सकी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement