



वरिष्ठ पत्रकार कुन्दन शाह का निधन, पत्रकारों में शोक
काशीपुर। मृदुभाषी वरिष्ठ पत्रकार कुंदन शाह की संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया। वृहस्पतिवार रात उनका शरीर कमरे में लगे पंखे पर झूलता मिला। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभय सिंह, सीओ वन्दना वर्मा, कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, कटोराताल पुलिस चौकी प्रभारी नवीन बुधानी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक कुंदन शाह का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। कुंदन शाह अमर उजाला समूह के साथ पिछले एक दशक से ज्यादा समय से काशीपुर में बतौर पत्रकार जुड़े हुए थे। आज दोपहर डॉक्टर्स के पैनल ने उनके शव का पोस्टमार्टम किया। तदुपरांत शवयात्रा श्मशानघाट पहुंची, जहां शव का अंतिम संस्कार किया गया। वरिष्ठ पत्रकार कुन्दन शाह के आकस्मिक निधन से काशीपुर सहित आसपास के क्षेत्र के पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई। काशीपुर मीडिया सेंटर से जुड़े पत्रकारों समेत अन्य मीडिया कर्मियों ने श्री शाह के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है।


**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.