सी॰बी॰एस॰ई॰ बाक्सिंग चैम्पियनशिप में होली चाइल्ड स्कूल की छात्रा ने जीता स्वर्ण

सी॰बी॰एस॰ई॰ बाक्सिंग चैम्पियनशिप में
होली चाइल्ड स्कूल की छात्रा ने जीता स्वर्ण

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल, देहरादून में आयोजित क्लस्टर बाॅक्सिंग चैम्पियनशिप में होली चाइल्ड स्कूल की कक्षा 11वीं की छात्रा डिंपल यादव ने स्वर्ण पदक अर्जित कर अपने माता-पिता, विद्यालय व कोच का नाम रोशन किया। अब वह राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। डिंपल यादव को उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय में सम्मानित किया गया।

संस्था के संरक्षक श्री योगराज बत्रा, चेयरमैन श्री रोहिताश बत्रा, वाइस चेयरमैन श्री विकास बत्रा, एम॰डी॰ श्रीमति पूजा बत्रा, श्री विनय बत्रा, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मिंटू दूबे, उप-प्रधानाचार्य (एडमिन) श्री प्रदीप कुमार जोशी एवं उप-प्रधानाचार्य (अकादमिक) श्रीमति मंजू अधिकारी, श्री सुधाकर सिंह (एच.ओ.डी.-फिजिकल एजूकेशन) तथा समस्त शिक्षक वर्ग ने छात्रा की इस उपलब्धि पर बधाई दी व उज्जवल भविष्य की कामना की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement