अन्तर्राज्यीय वाहन चोर को पुलिस किया गिरफ्तार

*अन्तर्राज्यीय वाहन चोर को पुलिस किया गिरफ्तार*

 

काशीपुर। अन्तर्राज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार कर पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगाकर इस्तेमाल की जा रही काशीपुर से चोरी की गई स्विफ्ट कार बरामद कर ली है। एसपी अभय सिंह ने बताया कि 22 अगस्त को रिषभ गोयल पुत्र रविन्द्र कुमार गोयल निवासी सूरज मेडिकल वाली गली रामनगर रोड काशीपुर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका गली नंबर 5 आरकेपुरम में गोदाम है। 21 अगस्त को गोदाम के बाहर खड़ी उसकी स्विफ्ट कार संख्या यूके-18 जी-5365 अज्ञात द्वारा चोरी कर ली गई। पुलिस ने केस दर्ज कर टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद बुधवार को अलीगंज रोड पर चैकिंग के दौरान शक होने पर एक सफेद रंग की दिल्ली नबर की संदिग्ध कार को रोके जाने पर कार सवार ने कार को वापस मोड़ने का प्रयास किया। घेराबंदी करने पर कार में सवार कुल चार लोगों में से तीन भाग निकले, जबकि एक को टीम ने दबोच लिया। दबोचा गया व्यक्ति वाहन चोर गैंग का शातिर मौहम्मद फैजान पुत्र भोला उर्फ ताहिर निवासी ग्राम दलपतपुर जिला मुरादाबाद बताया गया है। पुलिस ने कार भी कब्जे में ले ली, जो कि काशीपुर से चोरी की गई स्विफ्ट कार है। शातिर चोरों द्वारा कार पर लगाई गई फर्जी नंबर प्लेट को कब्जे में लेते हुये सील किया गया। एसपी ने बताया कि वाहन चोरी के उक्त मुकदमे में धारा 34, 411, 420, 465, 468, 471 आईपीसी की बढ़ोत्तरी की गई है।

फरार अभियुक्त मतीन खान पुत्र मौहम्मद तसलीम निवासी आरामशीन वाली गली बरगलान थाना कटघर जिला मुरादाबादश् आमिर पुत्र रईस निवासी स्टेट बैंक वाली गली बरबलान थाना कटघर जिला मुरादाबाद तथा जब्बार जफरुद्दीन निवासी इस्लामनगर, जलीफ नंगला मिलक रामपुर हाल निवासी बरेली की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, एसआई नवीन बुधानी, देवेन्द्र सामंत, कंचन पडलिया, दीपक जोशी, संतोष देवरानी, हेड कां. महेश कुमार, कां. प्रेम कनवाल, कुलदीप, गजेन्द्र, अनिल कुमार, कां. दीपक कठैत (एसओजी), कां. कैलाश सोमक्यात (एसओजी), कां. कुलदीप (एसओजी), कां. सुरेद्र सिंह, गौरव सनवाल थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement