सी॰बी॰एस॰ई॰ क्लस्टर में होली चाइल्ड स्कूल की दो छात्राओं शगुन सिंह व किरनदीप कौर ने स्वर्ण एवं रजत पदक अर्जित किये 

सी॰बी॰एस॰ई॰ क्लस्टर में होली चाइल्ड स्कूल की दो छात्राओं शगुन सिंह व किरनदीप कौर ने स्वर्ण एवं रजत पदक अर्जित किये

 

सी॰बी॰एस॰ई॰ द्वारा सलवान पब्लिक स्कूल, गाजियाबाद में एथेलेटिक क्लस्टर का आयोजन दिनाँक 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2023 को हुआ। इस प्रतियोगिता में होली चाइल्ड स्कूल की कक्षा 11वी की छात्रा शगुन सिंह ने अण्डर 17 बालिका वर्ग ‘‘लाॅग जम्प‘‘ में लगातार तीसरे वर्ष स्वर्ण पदक व ऊंची कूद में कांस्य पदक अर्जित कर नया कीर्तिमान स्थापित किया एवं किरण दीप कौर अंडर 19 बालिका वर्ग में ऊंची कूद में रजत पदक हासिल किया स्वर्ण पदक अर्जित किया। दोनों छात्राओं ने अपने माता-पिता, विद्यालय, जिले एवं उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया। यह कीर्तिमान उसने उत्तर प्रदेश,व उत्तराखण्ड के 30 जिलों के सी॰बी॰एस॰ई॰ स्कूल के प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए बनाया। सीबीएसई क्लस्टर में 1982 बालिकाओं ने प्रतिभा किया था ।शगुन सिंह व किरणदीप कौर की इस उपलब्धि पर विद्यालय में सम्मानित किया गया।

संस्था के सरपरस्त श्री योगराज बत्रा, चेयरमैन श्री आर॰ के॰ बत्रा, वाइस चेयरमैन श्री विकास बत्रा, श्री विनय बत्रा, एम॰ डी॰ श्रीमति पूजा बत्रा, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मिंटू दुबे, उप-प्रधानाचार्य श्री प्रदीप कुमार जोशी, कोआर्डिनेटर श्रीमति मंजू अधिकारी, फिजिकल एजूकेशन शिक्षक-सुधाकर सिंह तथा समस्त शिक्षक वर्ग ने शगुन सिंह व किरणदीप कौर की इस उपलब्धि पर उसे बधाई दी व उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement