भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ यूनियन इज्जत नगर मंडल के कार्यालय रुद्रपुर में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर ध्वजा रोहाण का आयोजन किया गया। इस दौरान देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

खबरे शेयर करे -

रुद्रपुर। भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ यूनियन इज्जत नगर मंडल के कार्यालय रुद्रपुर में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर ध्वजा रोहाण का आयोजन किया गया। इस दौरान देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।


भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ यूनियन इज्जत नगर मंडल के अध्यक्ष वीरपाल सिंह चौहान और मंडल प्रभारी हेमंत गौतम ने सयुक्त रूप से मंडल कार्यालय रुद्रपुर ध्वजा रोहाण किया। वही इज्जत नगर मंडल अध्यक्ष वीरपाल सिंह चौहान ने कहा कि आजादी का यह पर्व हमें न केवल स्वतंत्रता सेनानियों के शौर्य व बलिदान की याद दिलाता है। बल्कि यह हमें राष्ट्र के प्रति हमारे साथ का भी अहसास कराता है। वही बकताओ ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और संघर्ष के बल पर ही आज हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। हम सभी का कर्तव्य है कि जिस देश की आजादी के लिए हमारे जवानों ने प्राण न्यौछावर कर दिए। उस राष्ट्र की अखण्डता व उन्नति में हम अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं, यही हमारी अमर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होंगी। इस दौरान माल गोदाम के मजदूरों के मिलकर सास्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन भी किया गया। इस मौके पर रुद्रपुर माल अध्यक्ष दिनेश यादव, सचिव काजल राय, उपाध्यक्ष विकास राय, कोषाध्यक्ष बजरंगी लाल, कार्तिक रौतेला, चंदन मल्लिक, करन अरोरा, राहुल राय, छवि लाल, रिजवान, राधे श्याम आदि माल गोदाम कर्मचारी मौजूद थे।


खबरे शेयर करे -