पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस सचिव अरुण चौहान ने राजीव गांधी को आधुनिक युग का निर्माता बताया

खबरे शेयर करे -

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस सचिव अरुण चौहान ने राजीव गांधी को आधुनिक युग का निर्माता बताया

 

 

काशीपुर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी को उनकी 32वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस सचिव अरुण चौहान ने राजीव गांधी को आधुनि युग का निर्माता बताया। कहा कि राजीव गांधी भारत के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने। राजीव गांधी ने विदेशी निवेश और एक फ्री इकोनॉमी को प्रोत्साहित किया. वह इसे इक्कीसवीं सदी में देश को आगे ले जाने के लिए काफी मुखर थे। राजीव गांधी के प्रधानमंत्री काल में ही देश में कंप्यूटर युग की शुरुआत हुई और गांव से शहर का जुड़ाव हुआ। इससे गांवों के विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ। कांग्रेसी नेता अरुण चौहान ने कहा कि पार्टी के अन्य नेताओं की सोच भी सदैल विकास की रही। कांग्रेस का मानना है कि निरंतर विकास से ही देश को उन्नति के पथ पर ले जाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज भले ही राजीव गांधी हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी याद आमजन के मन मस्तिष्क में हमेशा बनी रहेगी।


खबरे शेयर करे -

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *