भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि कांग्रेस नवचेतना भवन में मनाई गई।

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि कांग्रेस नवचेतना भवन में मनाई गई।

 

काशीपुर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि यहां कांग्रेस नवचेतना भवन में मनाई गई। महानगर कांग्रेस पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में विचार व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री रहते हुए देश में पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने, दूरसंचार कंप्यूटर और युवाओं को 18 साल में मताधिकार देने जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए थे। राजीव गांधी का भावपूर्ण स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आवाहन वक्ताओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, संदीप सहगल एडवोकेट, प्रदेश सचिव अरुण चौहान, मनोज जोशी, जयसिंह गौतम, अर्पित मेहरोत्रा, गौतम मेहरोत्रा, प्रदीप जोशी, विमल गुड़िया, सुशील गुड़िया, मुक्ता सिंह, इंदुमान, शशांक सिंह, आशीष अरोरा, चेतन अरोरा, गीता चौहान, प्रदीप जोशी, अब्दुल सलीम एडवोकेट, उमेश जोशी एडवोकेट, प्रभात साहनी, अनीस अंसारी, वसीम अकरम, अफसर अली, सचिन नाडिग, शफीक अहमद अंसारी, रवि ढींगरा, हनीफ गुड्डू, मंसूर अली मेफेयर, सारिम सैफी, रोशनी बेगम, जया शर्मा, महेंद्र लोहिया आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement