आईजीएल में इथाइलीन ऑक्साइड लीकेज का आपातकालीन प्लान का अभ्यास किया गया। 

आईजीएल में इथाइलीन ऑक्साइड लीकेज का आपातकालीन प्लान का अभ्यास किया गया।

 

 

काशीपुर। क्लेरियंट आईजीएल स्पेशलिटी केमिकल्स प्राईवेट लिमिटेड परिसर के अतिसंवेदनशील एरिया में इथाइलीन ऑक्साइड लीकेज का आपातकालीन प्लान का अभ्यास किया गया। इस दौरान आपातकालीन साइरन बजने के साथ ही फॉयर वाहनों व एंबुलेंस ने कार्य शुरु किया। इसके साथ ही दुर्घटना में नियंत्रण के लिए अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन किया गया।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए इथाइलीन ऑक्साइड रिजेक्टर में इथाईलीन ऑक्साइड लीकेज रोकने के अभ्यास के लिए बुधवार सुबह करीब ग्यारह बजे जैसे ही साइरन बजा, फॉयर सर्विस के वाहन व एंबुलेंस त्वरित ने कार्यवाही की। इसके साथ ही कारखाने में जगह-जगह आपात सेवाकर्मी अलर्ट हो गये। खास तौर पर रसायन व आपात स्थिति से बचाव के लिए मास्क व रासायनिक प्रतिरोधी सूट का प्रयोग किया गया। करीब आधा घंटे के अन्यास में कर्मियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। इस अभ्यास में इंडिया ग्लॉइकॉल्स लिमिटेड की अग्नि एंव सुरक्षा विभाग एंव क्लेरियंट आईजीएल स्पेशलिटी केमिकल्स प्राईवेट लिमिटेड की सुरक्षा टीम के उचित समन्वय से आपातकालीन स्थिति को समय पर उचित अग्नि एंव सुरक्षा उपपकरणों के प्रयोग से लीकेज को नियंत्रित किया गया। आपातकालीन अभ्यास में काशीपुर अग्निशमन विभाग के फायर ऑफिसर बीबी यादव एंव फायर टीम और आईजीएल की ओर से दुर्घटना नियंत्रक डॉ. आरके शर्मा एवं क्लेरियंट आईजीएल (ज्वाइट वेन्चर) कंपनी के मुख्य नियंत्रक एस मंजूनाथ एवं दुर्घटना नियंत्रक विपुल बेलवाल तथा फैक्ट्री मैनेजर अजय कुमार की देखरेख में आपातकालीन स्थिति से निपटने का अभ्यास किया गया। अभ्यास के दौरान आईजीएल अग्नि सुरक्षा विभाग से सारंग खाती, देवेन्द्र, अमन मनीष सिरोन, सुयश चौकीकर, सचिन मेहरा, सौरभ देशवाल क्लेरियंट आईजीएल (ज्वाइंट वेन्चर) कंपनी से दीपक शर्मा, आकाश अग्नि, बीएस मेहरा, दीपक सक्सेना, विशाल यादव, चंद्रभान आदि कर्मचारी मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement