जेसीज की छात्रा साक्षी वासवानी बनी कंपनी सचिव

जेसीज की छात्रा साक्षी वासवानी बनी कंपनी सचिव

जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर की पूर्व छात्रा साक्षी वासवानी द्वारा 25 फरवरी 2024 को कंपनी सेक्रेटरी की फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर ली गई है। विद्यालय के लिए यह बहुत गर्व और खुशी की बात है कि उसके विद्यार्थी सभी क्षेत्रों में सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहें हैं। विभागाध्यक्ष श्री गजेन्द्र मिगलानी ने बताया कि वह जेसीज़ पब्लिक स्कूल सत्र 2017-18 की छात्रा हैं। उन्होंने दिसंबर 2019 में फाउंडेशन परीक्षा और 2022 में एक्जीक्यूटिव परीक्षा उत्तीर्ण की। यह उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण, प्रेरणा और दृढ़ता का परिणाम है। कंपनी सचिव जैसी कठिन परीक्षा उत्तीर्ण करना सरल नहीं है, लेकिन साक्षी ने अपनी लगन और मेहनत से इसमें सफलता प्राप्त की ।

विद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी सहित निदेशक श्री सुधांशु पंत, प्रधानाचार्य श्री प्रवेश मेहरा, अनुभाग प्रमुखों और वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष ने साक्षी को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement