भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारियो द्वारा मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन मनाया गया

खबरे शेयर करे -

भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारियो द्वारा मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन मनाया गया

 

 

काशीपुर। भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारियो द्वारा गौतम नगर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालक छात्रावास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन सादगी के साथ मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को भोजन कराया गया। इस दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन है। कहा कि प्रदेश में विकास की धारा को धरातल पर पहुंचाने में मुख्यमंत्री धामी ने सफल कार्य किए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बच्चों से अधिक प्रेम करते हैं। कार्यक्रम में केक भी काटा गया। इस दौरान मुख्य रूप से विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, ईश्वर चंद्र गुप्ता, कल्पना राणा, रवि अरोड़ा, विपिन अरोड़ा, प्रियांशु कथूरिया, रवि प्रजापति पार्षद, सुरेश सैनी पार्षद, देव प्रकाश पार्षद, चंद्रसेन सिंह, पूर्व प्रधान रूप सिंह, हरगोविंद सिंह, वीर सिंह चौहान, सचिन ठाकुर आदि के साथ ही स्कूल स्टाफ के लोग मौजूद रहे।


खबरे शेयर करे -

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *