उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला का काशीपुर महिला कांग्रेस कमेटी ने किया ज़ोरदार स्वागत

उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला का काशीपुर महिला कांग्रेस कमेटी ने किया ज़ोरदार स्वागत

 

 

काशीपुर। उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के प्रथम बार काशीपुर आगमन पर महिला कांग्रेस कमेटी काशीपुर के तत्वधान में जोरदार स्वागत करते हुए महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को पूरी तरह मजबूत करने का संकल्प लिया। प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला को स्मृति चिन्ह भेंट कर काशीपुर महानगर महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूजा सिंह ने उनका स्वागत किया। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने न सिर्फ आगामी लोकसभा चुनाव के लिए टिप्स दिए, बल्कि भाजपा सरकार की विफलताओं को हर हाल में जनसाधारण तक पहुंचाने का पुरजोर आहवान किया। भाजपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा का मुंह और चेहरा जंतर मंतर पर धरना दे रही महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों से खुलकर सामने आ जाता है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इस बीच उत्तराखंड में इस वर्ष होने वाले निकाय चुनाव में काशीपुर सीट पर मेयर हेतु श्रीमती पूजा सिंह ने अपरोक्ष रूप से अपनी सशक्त दावेदारी पेश कर दी। इस पर प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने मुस्कुराते हुए सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की। इस अवसर पर श्रीमती उमा वात्सल्य, शुभ्रा शर्मा, रंजना गुप्ता, लता शर्मा आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement