गणपति विसर्जन के साथ राजपूताना स्कूल में तीन दिवसीय गणेश उत्सव का हुआ समापन 

गणपति विसर्जन के साथ राजपूताना स्कूल में तीन दिवसीय गणेश उत्सव का हुआ समापन

 

 

काशीपुर। रामनगर रोड स्थित ग्राम चांदपुर डीएमसी केम्पस राजपूताना स्कूल में तीन दिवसीय गणेश उत्सव का समापन हो गया है। आज गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के नारों से क्षेत्र की फिजाएं गूंज उठी। बताते चलें कि स्कूली छात्रों ने मिट्टी से अपने हाथ से गणेश जी की मूर्ति बनाकर उसे स्कूल स्टाफ के सामने प्रस्तुत किया। स्कूल स्टाफ ने स्कूली बच्चों द्वारा बनाई गणेश जी की मूर्ति को पूजा के लिए रखा। मंगलवार को गणेश चतुर्थी के दिन आयोजन आरंभ हुआ, जिसका समापन आज शुक्रवार को मालधन अंतर्गत कोसी नदी में गणपति प्रतिमा विसर्जन के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रिंसिपल सविता मिश्रा, प्रबंधक आशीष कुमार पांडा समेत स्कूल स्टाफ के लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement