बीए तृतीय सेमेस्टर के परीक्षाफल में छात्राएँ अव्वल

*बीए तृतीय सेमेस्टर के परीक्षाफल में छात्राएँ अव्वल*

 

*नानकमत्ता।* कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल द्वारा विगत दिवस में घोषित परीक्षाफल में श्री गुरुनानक देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नानकमत्ता साहिब का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। विषम सेमेस्टर में अध्ययनरत बीए तृतीय सेमेस्टर के छात्र- छात्राओं का परीक्षाफल घोषित हुआ है, जिसमें बीए तृतीय सेमेस्टर में प्रेरणा राणा 80% अंकों के साथ प्रथम स्थान, नीतू माझी ने 78.4% अंकों के साथ द्वितीय स्थान व कमला भट्ट ने 76.8% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीता मेहता ने बताया कि बीए तृतीय सेमेस्टर में 180 में से 112 छात्र-किछात्राएँ प्रथम श्रेणी तथा 68 छात्र-छात्राएँ द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। इस मौके पर महाविद्यालय संरक्षक बाबा तरसेम सिंह बीएड विभागअध्यक्ष डॉ. इंदु बाला, अमृतपाल कौर, डॉ. मनिंदर सिंह गुलाटी तथा समस्त शिक्षकगणों ने सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement