Homeउत्तराखंडकांग्रेसियों ने कुष्ठ आश्रम में फल वितरण कर मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव...

कांग्रेसियों ने कुष्ठ आश्रम में फल वितरण कर मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती

Spread the love

कांग्रेसियों ने कुष्ठ आश्रम में फल वितरण कर मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती

 

 

 

 

काशीपुर। कंप्यूटर क्रांति के जनक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती कांग्रेस जनों द्वारा टांडा उज्जैन स्थित कुष्ठ आश्रम में फल वितरण कर सादगी से मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने राजीव गांधी द्वारा देश के लिए किए गए विकास कार्यों को बताया। पीसीसी सचिव अरुण चौहान, किसान कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शशांक सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री इंदु मान आदि ने राजीव गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत को सोने की चिड़िया बनाने में स्वर्गीय राजीव गांधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आज के युवाओं को राजीव गांधी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, मुक्ता सिंह, इंदुमान,संजय चतुर्वेदी, राजू छीना,शशांक सिंह, मनोज जोशी, सोहेल अब्बास, अनीस अंसारी, महेंद्र बेदी, मोहम्मद आरिफ, हनीफ गुड्डू,अजीता शर्मा, राकेश यादव, राशिद फारुकी, शहज़ाद अंसारी, आदि तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।


Spread the love
Must Read
Related News
error: Content is protected !!