चंद्रावती तिवारी कन्या पीजी कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

चंद्रावती तिवारी कन्या पीजी कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

 

 

काशीपुर चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भारत निर्वाचन आयोग के अनुपालन में “मतदाता जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय की वे छात्रायें जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी हैं, उन्हें नये मतदाता के रूप में पंजीकृत होने के लिए जागरूक किया गया।

महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ0 कीर्ति पन्त ने राष्ट्र निर्माण में मतदान के महत्व और उपयोगिता की जानकारी दी। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान बहुत जरूरी है, इसलिए छात्राओं को बिना किसी भेदभाव के अपने मन में आंकलन करके सही प्रतिनिधि के लिए मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए, साथ ही वे अन्य लोगों को भी प्रेरित करें, क्योंकि राष्ट्र निर्माण में उनकी विशेष जिम्मेदारी होती है। इसलिए उन्हें अधिक से अधिक वोट प्रतिशत बढ़ाने और सही जन प्रतिनिधि का चुनाव करने में अपना योगदान करना चाहिए। इसलिए यह आवश्यक है कि सभी छात्रायें अपना वोटर कार्ड बनायें जिससे अधिक से अधिक वोट प्रतिशत बढ़ाया जा सके।

कैंपस एंबेसेडर डाॅ0 रंजना ने भारत में मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान की भूमिका बताते हुए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाये जाने वाले कार्यक्रम “सुव्यवस्थित मतदान शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता” स्वीप की जानकारी देते हुए इसके अन्तर्गत होने वाले जागरूकता कार्यक्रमों को जानकारी दी। इसका लक्ष्य मतदाताओं को जागरूक निर्णय लेने, मत देने के लिए प्रोत्साहित करके भारत में सही मायनों में लोकतंत्र का निर्माण करना है, जिससे अधिक से अधिक मतदान प्रतिशत बढ़ाया जा सके और मजबूत लोकतंत्र का निर्माण हो सके। साथ ही नये मतदाता के रूप में पंजीकृत होने वाली छात्राओं को पंजीकृत प्रारूप- 6 की जानकारी दी।

इस अवसर पर पर एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ0 दीपिका गुड़िया आत्रेय, डाॅ0 मन्जु सिंह, डाॅ0 वन्दना सिंह, डाॅ0 रमा अरोरा, असि0 प्रोफेसर डाॅ0 अंजलि गोस्वामी, डाॅ0 गीता मेहरा, डाॅ0 दीपा चनियाल, डाॅ0 मंगला, डाॅ0 ज्योति गोयल, डाॅ0 ज्योति रावत, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी, शीतल अरोरा, डाॅ0 मीनाक्षी पंत, कु0 किरन उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement