कांग्रेस विधायक आदेश सिंह चौहान ने भाजपा पर जमकर हमला बोला

कांग्रेस विधायक आदेश सिंह चौहान ने भाजपा पर जमकर हमला बोला

 

 

काशीपुर। जसपुर से कांग्रेस विधायक आदेश सिंह चौहान ने यहां मंडी गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा पर जमकर हमला बोला उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार को खरी-खरी सुनाते हुए काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के इस्तीफे की मांग उठाई और दोटूक कहा कि मौजूदा विधायक के पिता हरभजन सिंह चीमा काशीपुर से लगातार चार बार विधायक रहे। पांचवी बार त्रिलोक सिंह चीमा यहां से विधायक हैं लेकिन काशीपुर की जनता को जलभराव जैसी ज्वलंत समस्या से निजात नहीं दिला पाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड गठन के बाद तीन बार भाजपा की सरकार रही। मेयर भी यहां लगातार भाजपा से हैं। ऐसे में जब यहां मौजूदा विधायक अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं कर सकते तो इन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। कांग्रेस विधायक आदेश सिंह चौहान ने काशीपुर के नेशनल हाईवे ढेला पुल के बह जाने पर उसकी जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग भी उठाई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement