भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में ट्रेंचिंग ग्राउंड को बंद करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन जारी

भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में ट्रेंचिंग ग्राउंड को बंद करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन जारी

 

 

काशीपुर। ट्रंचिंग ग्राउंड को बंद करने की मांग के लिए ग्राम कचनालगाजी के महिला-पुरुषों का धरना-प्रदर्शन भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में आज भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नगर निगम ने ढेला नदी के बीच में ट्रंचिंग ग्राउंड बनाया था, जिसकी दीवारें ढेला नदी की बाढ़ से उसमें समा गई और एकत्र कूड़ा ढेला नदी में बह गया। जो आगे जाकर रामगंगा नदी में मिलकर उसको प्रदूषित व अपवित्र करेगा। नगर निगम प्रशासन इसके लिए जिम्मेदार है। निगम के पास लाखों रुपयों की खाद बनाने की मशीन है। जो खड़े-खड़े जंग खा रही हैं। यहां किसानों की फसलें कूड़े से खराब हो रही है। इसका मुआवजा दिया जाए। साथ ही चेतावनी दी जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान भाकियू (युवा) के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह जीतू, किसान जय सिंह गौतम, जागीर सिंह, पवन सैनी, उदय शर्मा, कश्मीर कौर, हरभजन कौर, गुरमेज कौर, मनजीत कौर, इकराम हुसैन आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement