नशा कर रहे 5 नशेड़ियों को पुलिस ने एक सौ ग्राम अवैध चरस व तीन बाइकों के साथ गिरफ्तार किया

नशा कर रहे 5 नशेड़ियों को पुलिस ने एक सौ ग्राम अवैध चरस व तीन बाइकों के साथ गिरफ्तार किया

 

 

काशीपुर। शहर के बीचोंबीच पॉश इलाके में नशा कर रहे 5 नशेड़ियों को पुलिस ने एक सौ ग्राम अवैध चरस व तीन बाइकों के साथ गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंहनगर द्वारा नशेड़ियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को सायंकालीन चेकिंग के दौरान शहर के बीचोबीच पॉश इलाके एलडी भट्ट अस्पताल के पास बाग में चरस पी रहे 5 नशेड़ियों विश्वास कुमार पुत्र विष्णु सिंह तथा टोनी सिंह पुत्र मुन्ना चौधरी निवासीगण ग्राम रामजीवनपुर, सुल्तानपुरपट्टी थाना बाजपुर, रमेश ठाकुर पुत्र जय सिंह, नईम पुत्र स्व. अब्दुल लतीफ तथा शिवम कश्यप पुत्र स्व. कैलाश कश्यप निवासीगण मौहल्ला किला काशीपुर को काशीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नशेड़ियों के पास पुलिस को 100 ग्राम अवैध चरस भी मिली। वहीं उनकी तीन बाइक भी पुलिस ने कब्जे में ली हैं। पॉश इलाके के बीचोंबीच नशेड़ियों द्वारा अक्सर नशा कर अपराध करने की शिकायत लगातार पुलिस को प्राप्त हो रही थी। पकड़े गए युवकों द्वारा पूछताछ करने पर बताया गया कि वह लंबे समय से चरस के नशे के आदी हैं और इन्हीं में से गिरफ्तार टोनी नाम का युवक जो कि रामजीवनपुर सुल्तानपुर पट्टी बाजपुर का रहने वाला है, वह उक्त चरस को अक्सर इन्हें बेचने काशीपुर आता है। आज भी वह इन्हें चरस बेचने आया था और इन्हीं के साथ बैठकर नशा कर रहा था। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, एसआई नवीन बुधानी, कांस्टेबल प्रेम कनवाल, गौरव सनवाल, गिरीश मठपाल व सुरेंद्र सिंह थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement