समर स्टडी हॉल विद्यालय की छात्राओं द्वारा रक्षाबंधन का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया

समर स्टडी हॉल विद्यालय की छात्राओं द्वारा रक्षाबंधन का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया

 

 

काशीपुर। समर स्टडी हॉल विद्यालय की छात्राओं द्वारा रक्षाबंधन का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर कोतवाली काशीपुर में विद्यालय की छात्राओं ने पुलिस कर्मियों को राखी बांधकर उन्हें रक्षाबंधन की बधाई दी। साथ ही विद्यालय की अध्यक्षा श्रीमती मुक्ता सिंह द्वारा एसएसपी अभय प्रताप सिंह को राखी बांधकर उन्हें भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक ‘रक्षाबंधन’ पर्व की शुभकामनाएं दीं। छात्राओं की इस भावना व प्रेम का सम्मान करते हुए पुलिस कर्मियों ने उन्हें उनकी रक्षा का वचन दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सुरक्षा के नियमों से अवगत कराया।

छात्राओं द्वारा किए गए कार्य ने सभी को यह संदेश दिया कि रक्षाबंधन हमारी संस्कृति का प्रतिबिंब है। इस अवसर पर विद्यालय की अध्यक्षा श्रीमती मुक्ता सिंह, शशांक कुमार सिंह, उप प्रधानाचार्य मनु अग्रवाल, राजेंद्र फर्त्याल, नेहा पंत उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement