Homeउत्तराखंडरसोई गैस सिलेंडर के दाम कम करना चुनावी स्टंट :जितेन्द्र सरस्वती

रसोई गैस सिलेंडर के दाम कम करना चुनावी स्टंट :जितेन्द्र सरस्वती

Spread the love

रसोई गैस सिलेंडर के दाम कम करना चुनावी स्टंट :जितेन्द्र सरस्वती

 

 

काशीपुर : वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव जितेंद्र सरस्वती ने मोदी सरकार पर जनता की आंख में धूल झोंकने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार ने कभी भी देश के आम आदमी की पीड़ा की परवाह नहीं की,देश का आम आदमी लगातार मंहगाई के बोझ से दबता चला गया। पीसीसी सचिव सरस्वती ने कहा कि भाजपा ने

9 साल तक रसोई गैस के दाम बढ़ाकर गरीब आदमी को लूटने तथा अपने चाहते उद्योगपतियों की जेब भरने का काम किया। आज अचानक रसोई गैस के दाम घटाकर, 2024 के लोकसभा एवं 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में अपनी हार का डर प्रदर्शित किया है। श्री सरस्वती ने कहा कि जो मोदी सरकार अपने दोनों कार्यकालों के 9 सालों तक रसोई गैस, डीजल,पेट्रोल और खाद्यान्न के दाम बढ़कर जनता को लूटती रही, आज अचानक उस मोदी सरकार को देश की गरीब जनता का खयाल कैसे आ गया। इससे स्पष्ट है कि मोदी सरकार को विपक्षी एकता के डर से रसोई गैस के दाम घटाने पर मजबूर होना पड़ा, मोदी सरकार पांच राज्यों मे होने वाले विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव में मिलने वाली हार से बुरी तरह घबराकर इस प्रकार के राजनैतिक स्टंट कर रही है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सरस्वती ने कहा कि देश की जनता ने कर्नाटक एवं हिमाचल प्रदेश में भाजपा को सत्ता से बाहर कर दिखा दिया है कि अब भाजपा का झूठ अधिक दिन तक नहीं चलने वाला, इसीलिए आगामी लोकसभा एवं 5 राज्यों में होने वाले चुनावों में जनता की आंख में धूल झोंकने की नीयत से अचानक रसोई गैस सिलेंडर के दामों में 200 रूपये कम कर दिये गये। जबकि 2014 से रसोई गैस के दाम दुगने से भी अधिक हो गये, 2020 से भाजपा सरकार ने तो सब्सिडी देना तक बंद कर दिया है। 9 सालों में भाजपा सरकार द्वारा अपने लोगो को लाभ पहुंचाते हुए जनता की जेब पर हजारों करोड़ रूपये का डाका डाला गया। भाजपा सरकार द्वारा गैस सिलेंडर के दामों में 200 रूपये की कटौती वोटर को लुभाने और 5 राज्यों के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता को भ्रमित करने का राजनैतिक स्टंट मात्र है।


Spread the love
Must Read
Related News
error: Content is protected !!