



बढ़ती महंगाई एवं घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी का विरोध करते हुए युवा कांग्रेसियों ने फूंका प्रदेश एवं केंद्र सरकार का पुतला
काशीपुर। बढ़ती महंगाई एवं घरेलू गैस सिलेंडर के बेतहाशा दामों में बढ़ोतरी का विरोध करते हुए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप चौक पर केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष वसीम अकरम के नेतृत्व में समस्त युवा कांग्रेस कार्यकर्ता महाराणा प्रताप चैक पर इकट्ठा हुए तथा केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव राहुल रमनदीप ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार एवं प्रदेश सरकार महंगाई को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। रसोई गैस में बेतहाशा वृद्धि कर दी गई है। जहां पहले कांग्रेस की सरकार में घरेलू गैस की कीमत 400 रूपये प्रति सिलेंडर होती थी आज वह बढ़कर 1150 रूपये हो चुकी है और काॅमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2000 रूपये पार कर गई है। सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी भी पूरी तरह बंद हो चुकी है। इसके चलते भाजपा सरकार से आम जनता तंग है। युवा कांग्रेस नेता चेतन अरोरा ने कहा कि आज महंगाई चरम सीमा पर है और हमारे देश के मुखिया चैैन की बंसी बजा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई की वजह से महिलाओं के घर का बजट बिगड़ चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओ से वादा किया था कि चूला फूंकने से आजादी दिलाएंगे लेकिन आज महिलाएं गैस महंगी होने की वजह से फिर से चूला फूंकने को मजबूर हो गई हैं। वसीम अकरम ने कहा कि सिलेण्डर महंगा होने की वजह से केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना भी फेल हो चुकी है और गरीबों के घरों में गैस सिलेंडर शोपीस बनकर रह गए हैं। उन्होंने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार से मांग की कि गैस सिलेंडर के दामों में की गई वृद्धि को तुरंत वापस लिया जाए अन्यथा कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। कार्यक्रम में अरुण चैहान, हरीश कुमार सिंह, संदीप सहगल, एनसी बाबा, अर्पित मेहरोत्रा, जितेंद्र सरस्वती, प्रभात साहनी, शशांक सिंह, इलियास माहिगीर, अलका पाल, अब्दुल कादिर, रियासत सैफी, रिजवान चैधरी, सारिम सैफी, आदिल सैफी, महेंद्र बेदी, फईम चौधरी, अनीस अंसारी, नौशाद हुसैन पार्षद, रवि ढींगरा अफसर अली, अनित मारकंडे, तरुण लोहनी, मंसूर अली मंसूरी आदि तमाम वरिष्ठ एवं युवा कांग्रेसी मौजूद रहे।


It’s vewry eaey tto find out anyy mattter oon webb as
compared too textbooks, aas I found tthis parahraph aat thiss weeb page.
Heree iis myy webb age pornoworld.info