पसमांदा समाज के युवा नेता आसिफ रजा ने किया कलियर विधायक का स्वागत

पसमांदा समाज के युवा नेता आसिफ रजा ने किया कलियर विधायक का स्वागत

 

 

काशीपुर। पसमांदा समाज के युवा नेता आसिपफ रजा ने अपने आवास पर कलियर विधायक हाजी फुरकान का बुके व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस मौके पर पसमांदा समाज के हर तबके और राज्य के हर क्षेत्र में समाज के उत्थान व उनके हितों को लेकर योजनाओं पर चर्चा की गई।

कलियर विधायक हाजी फुरकान ने कहा कि सामाजिक सौहार्द एवं भाईचारे के तहत यूपी की तर्ज पर अब उत्तराखंड में भी पसमांदा समाज राजनीति व सामाजिक क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभायेगा। पसमांदा समाज के युवा नेता आसिफ रजा ने सरस स्वभाव के धनी विधायक हाजी फुरकान के समाज के प्रति निष्ठा व कार्य पर प्रशंसा जाहिर करते हुए कहा कि वह समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पसमांदा समाज को एकजुट कर उनके हक-हकूक की लड़ाई के लिए वह हमेशा तत्पर है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement