-->

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर महानगर महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूजा सिंह ने मलिन बस्तियों में खाद्य सामग्री की वितरित

खबरे शेयर करे -

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर महानगर महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूजा सिंह ने मलिन बस्तियों में खाद्य सामग्री की वितरित

 

 

काशीपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर सोमवार को महानगर महिला कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की। इस दौरान सरकारी अस्पताल में रोगियों को फल व पौष्टिक आहार तथा दलित बस्तियों में जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री वितरित की गई। इस बीच अपने संबोधन में महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती पूजा सिंह ने कहा कि देश की जनता ने दो बार कमल पर बटन दबाकर भूल कर दी। उस भूल को सुधारने के लिए 2024 के आम चुनाव में कांग्रेस का साथ देकर हाथ पर फिर से भरोसा जताएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश की जनता के विश्वास के साथ छलावा करने का काम किया है। आज लोग दर-दर भटकने को मजबूर हैं। युवाओं के लिए रोजगार तो दूर की बात है, जो भी कांग्रेस काल में कल कारखाने थे सभी पूंजीपतियों के हाथों में सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि देश को कीचड़ से निकालना है, तो कमल को उखाड़ फेंकें। उन्होंने कहा कि कहा कि लोकसभा चुनाव की जमीन तैयार करने के लिए जिस तरह से राहुल गांधी ने देश में पद यात्रा कर लोगों की समस्याएं सुनीं उसके बाद कर्नाटक चुनाव का परिणाम देश ने देखा है। उससे स्वत: जनता कांग्रेस के साथ आ गई है। पूजा सिंह ने कहा कि फिर भी हमें लोकसभा चुनाव के लिए भरपूर मेहनत करनी है, साथ ही निकाय चुनाव में जीत के लिए भी कमर कसकर तैयार रहना है। कार्यक्रम में श्रीमती अलका पाल, सावित्री देवी, रीना कुमारी, किरण आनंद, श्वेता मलिक, भावना नागपाल, आदि सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थीं।


खबरे शेयर करे -

One thought on “कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर महानगर महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूजा सिंह ने मलिन बस्तियों में खाद्य सामग्री की वितरित

  1. **mitolyn**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *