निकाह के छठे दिन नवविवाहिता जेवर और नकदी लेकर हुई फरार

निकाह के छठे दिन नवविवाहिता जेवर और नकदी लेकर हुई फरार

 

काशीपुर। निकाह के छठे दिन नवविवाहिता जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई। मामले की तहरीर पुलिस को दी जा रही है। कटोराताल क्षेत्रांतर्गत नई बस्ती में पोस्टमार्टम हाउस के समीप रहने वाले एक व्यक्ति का निकाह बीती 21 जून को हुआ था। तहरीर के मुताबिक आज सुबह साढ़े छह बजे जब घर के लोग उठे तो नवविवाहिता गायब थी और 45 हजार रूपए तथा नौ तोले सोने के जेवर व 400 ग्राम चांदी भी गायब मिले। तहरीर में कहा गया कि विवाह के अगले दिन से वह बिजनौर के किसी युवक से मोबाइल पर बात करते हुए भी पकड़ी गई। नवविवाहिता की तलाश करने पर जब वह नहीं मिली तो पुलिस को मामले की तहरीर दी जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement