मनसा देवी शोभा यात्रा का विभिन्न संगठनों एवं समाजसेवियों द्वारा किया गया स्वागत

मनसा देवी शोभा यात्रा का विभिन्न संगठनों एवं समाजसेवियों द्वारा किया गया स्वागत

 

 

काशीपुर। सोमवार को काशीपुर में निकाली गई मां मनसा देवी जी की पचासवीं शोभायात्रा का शहर में विभिन्न स्थानों पर विभिन्न संगठनों एवं समाजसेवियों द्वारा स्वागत किया गया। जगह-जगह स्टाल लगाकर जलपान भी कराया गया। इसी क्रम में रात्रि करीब दस बजे शोभायात्रा के महाराणा प्रताप चौक के समीप पहुंचने पर न्यू आजाद फड़-खोखा कल्याण समिति एवं जनजीवन उत्थान समिति के संयुक्त तत्वावधान में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। साथ ही फलाहार वितरित किया गया। इस अवसर पर फड़-खोखा कल्याण समिति के संरक्षक एनसी बाबा, अध्यक्ष इलियास माहीगीर, उपाध्यक्ष डा. एमए राहुल, युवा समाजसेवी अर्पित मेहरोत्रा, जनजीवन उत्थान समिति अध्यक्ष शैलेंन्द्र मिश्रा एडवोकेट के अतिरिक्त अरुण चौहान, विमल गुड़िया, ईश कुमार मिश्रा, अनिल शर्मा, डा. सतीश अरोरा, रजत टंडन, शहजाद, सोमनाथ शर्मा, वाजिद, आबिद, नसीम, बनवारी, रामू, महेश, आसिफ, सफिया आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement