पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार

 

काशीपुर। पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पुलिस ने जसपुर बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया है। कुंडेश्वरी क्षेत्र की एकक्षमहिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री 12 जुलाई से घर से लापता है। कई जगह तलाश करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल सका है। बताया कि बड़ी बेटी के मोबाइल पर हरिद्वार से किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया और उसकी छोटी पुत्री का हालचाल पूछने लगा। इसके बाद से उसका फोन नहीं उठ रहा है। उन्होंने बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने लापता किशोरी की गुमशुदगीदर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने नाबालिग किशोरी को कुछ दिनों बाद ही बरामद कर लिया था। आज मामले में आरोपी शाहरुख पुत्र मोहतसिम निवासी शाहपुर थाना गंगनहर जिला हरिद्वार को महिला दरोगा वीना पपोला व कांस्टेबल हरीशंकर ने जसपुर बस स्टैंड, काशीपुर से गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement